लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख के चोरी गए डीआई पाइप मध्यप्रदेश से बरामद

0
Screenshot_20260701_125646

अंतर्राज्यीय चोर पुलिस गिरफ्त में, नाबालिग को भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लोरमी पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय नल-जल योजना के तहत चोरी किए गए लाखों रुपए मूल्य के लोहे के पाइप बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक अंतर्राज्यीय आरोपी को मध्य प्रदेश के अनूपपुर से गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। मामला थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड गाड़ाटोला मोड़ स्थित निर्माण स्थल का है, जहां शासकीय नल-जल योजना के लिए रखे गए 30 नग डीआई पाइप में से 24 नग पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

प्रार्थी बालगा भास्कर राव ने 26 जून 2026 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोरी हुए 250 एमएम आकार के डीआई पाइपों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। शिकायत के आधार पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

NTPC World Environment Day

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गया सामान अनूपपुर-शहडोल मार्ग स्थित कुदौली के एक कबाड़ी दुकान में बेचा गया है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। जांच में कबाड़ी दुकान संचालक अनुज कुमार नामदेव से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी के पाइप खरीदने की बात स्वीकार की।

पूछताछ में सामने आया कि चोरी किए गए पाइपों को ट्रक क्रमांक CG 04 MG 3817 में लाया गया था। पाइपों को काटकर कबाड़ के रूप में दुकान में रखा गया था ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने कबाड़ी दुकान से चोरी गए पाइप बरामद कर जप्त कर लिए।

पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार नामदेव (20 वर्ष), निवासी पोड़ी, थाना एवं जिला अनूपपुर को 28 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई, जिसने चोरी के पाइप ट्रक में भरकर बिक्री के लिए भेजने में भूमिका निभाई थी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त कर ली है। नाबालिग को 30 जून को न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और विवेचना अभी प्रचलित है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

लोरमी पुलिस की इस कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!