खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

0
IMG-20260707-WA0559

पुसौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 2 किलो तांबा और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुसौर पुलिस ने खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलोग्राम तांबे का तार तथा वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुसौर प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को क्षेत्र के किसानों से खेतों में लगे बोरवेल के केबल वायर चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी बीच 5 जुलाई 2026 को ग्राम रेंगालपाली निवासी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव (35 वर्ष) ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल का करीब 100 मीटर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

NTPC World Environment Day

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्रांत सिदार (22 वर्ष) और दिगम्बर मांझी (26 वर्ष), दोनों निवासी रेंगालपाली, थाना पुसौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर खेत से केबल वायर चोरी करने की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने विक्रांत सिदार के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलो तांबे का तार बरामद किया। वहीं आरोपी दिगम्बर मांझी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 AV-0523 जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ धारा 3(5) भी जोड़ी है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खेतों में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं के खुलासे से किसानों को राहत मिलेगी। साथ ही इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है और संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस एवं थाना पुसौर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!