चौथे स्तम्भ के रूप में सजग पत्रकारिता राज्य के विकास और जन-सरोकारों को देती है नई दिशा : भाजपा

0
image_search_1783948052823

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयनित पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने राज्य के विधानसभा में रिपोर्टिंग के लिए उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयनित मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पाण्डेय ने इसे निष्पक्ष और सजग पत्रकारिता का सम्मान बताया है। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रिंट मीडिया श्रेणी में ‘पत्रिका’ के वरिष्ठ पत्रकार संतराम साहू को उत्कृष्ट पत्रकार चुना जाना उनके वर्षों के जमीनी अनुभव और उत्कृष्ट लेखन का परिणाम है; वहीं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में ‘आईबीसी-24’ के वरिष्ठ पत्रकार द्वय सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज ने अपनी प्रखर और जिम्मेदार पत्रकारिता से प्रदेश के जन-सरोकारों को हमेशा प्रमुखता से उठाया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता समाज को आईना दिखाने और शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। सम्मानित पत्रकारों ने अपनी कार्यकुशलता, सत्यनिष्ठा और समर्पण से पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित किया है। श्री पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान प्रदेश के अन्य युवा पत्रकारों को भी निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!