रथ यात्रा के पावन पर्व पर अशोक चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं

0
IMG-20260716-WA0142

मुंगेली। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर बजरंग ट्रैक्टर्स मुंगेली के संचालक, पूर्व जनपद सदस्य लोरमी एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री अशोक चंद्राकर ने समस्त प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में अशोक चंद्राकर ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और खुशहाली लेकर आए। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में सौहार्द, अनुशासन और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

NTPC World Environment Day

अंत में अशोक चंद्राकर ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा रथ यात्रा की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!