अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवार को मिली राहत सामग्री

0
Screenshot_20260719_183700

मुंगेली के पेंडाराकापा में वृद्ध महिला के परिवार को खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं

मुंगेली। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत शनिवार को मुंगेली नगर के महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक-20, पेंडाराकापा निवासी एक जरूरतमंद परिवार को राहत सामग्री प्रदान की गई। अभियान के तहत परिवार को खाद्यान्न, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वस्त्र तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के अनुसार, धनकुंवर बारमते (76 वर्ष) विधवा हैं और शारीरिक रूप से कमजोर हैं। उनके पुत्र मन्नु बारमते मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर बताई गई है। परिवार में बड़ी पौत्री यमुना बारमते स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही हैं, जबकि छोटी पौत्री सरस्वती बारमते कक्षा 10वीं की छात्रा हैं।

आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता तथा राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त होता है। कृषि भूमि, पशुधन या अन्य नियमित आय के साधन नहीं होने के कारण परिवार को दैनिक जीवन-यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

NTPC World Environment Day

आवश्यक सामग्री का किया गया वितरण

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को 25 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम आटा, विभिन्न प्रकार की दालें, रिफाइंड तेल, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर, मसाले, नमक, आलू, प्याज, साबुन, वाशिंग पाउडर, अचार, बेसन, दलिया सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा साड़ी, कपड़े, बेडशीट, बर्तन, बल्ब, तारपोलिन, रस्सी, छाता, स्टैंड पंखा, चप्पल तथा छात्रा के लिए स्कूल जूते-मोजे सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी प्रदान की गई।

परिवार ने जताया आभार

राहत सामग्री प्राप्त करने के बाद धनकुंवर बारमते ने संत रामपाल जी महाराज एवं अन्नपूर्णा मुहिम से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है।

पार्षद ने की सेवा कार्यों की सराहना

इस अवसर पर पार्षद कुलदीप पाटले ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराना तथा सामाजिक सेवा के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिलता है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से देशभर में अनेक जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और सेवा कार्य निरंतर जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!