डीडीआरएफ टीम ने सर्चिंग कर किया शव बरामद

0
IMG-20260729-WA1795

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

सक्ती – गहरे पानी एवं तेज बहाव के चपेट में फंसे युवक के शव को डीडीआरएफ नगर सेना टीम ने चौदह घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार सर्च कर बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजन जहां गहरे सदमे में है।


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट सुश्री योग्यता साहू ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 28 जुलाई को पूर्वान्ह लगभग साढ़े ग्यारह बजे डायल 112 रायपुर के द्वारा दमाऊ दहरा वॉटरफॉल में दुर्ग जिले से पिकनिक मनाने आये छह युवकों में से एक युवक के नहाने के दौरान पैर फिसलने से प्रतीक कँवर पिता दुर्गा कंवर उम्र – लगभग 20 वर्ष , निवासी – हथखोज , थाना – छावनी , जिला – दुर्ग गहरे पानी एवं तेज बहाव में बहने की जानकारी मिली।

NTPC World Environment Day

सूचना मिलने पर तत्काल जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू के मार्गदर्शन में डीडीआरएफ नगर सेना जांजगीर रेस्क्यू कार्य हेतु रवाना हुआ और घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू कार्य जारी किया गया। रात्रि होने पर रेस्क्यू कार्य बंद किया गया और दूसरे दिन पुनः 29 जुलाई को प्रातःसे सर्च शुरू किया गया। टीम की अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद दोपहर लगभग एक बजे शव को निकाल कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना नगरदा को सुपुर्द किया गया। इस रेस्क्यू कार्य में हवलदार विश्वंभर राठौर , सैनिक सेवक साहू , गोवर्धन राठौर , भीम राठौर , दिलदार सिंह , अजय सिदार , बुद्धेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!