गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मुंगेली ने गुरुजनों का किया सम्मान, मनकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
IMG-20260729-WA1827

मुंगेली । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुंगेली द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा मल्हापारा स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, मोहन भोजवानी, मोहन मल्लाह, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, खेमराज मोहले, रमेश बुनकर, राजेश्वर सिंह टंडन, लवलेश सिंह, अनूप जैन, वासुदेव देवांगन, लवन डाहिरे, महेश यादव, ओम सिंह, विनोद श्रीवास, प्रिंस देवांगन, मानेंद्र सिंह गुम्बर, दिनेश बुनकर, शैलेन्द्र यादव एवं पवन देवांगन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!