श्रावण के प्रथम सोमवार पर उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं…

0
IMG_20260803_065808

भगवान भोलेनाथ से प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

मुंगेली। पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव ने भगवान शिव के प्रिय पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्रावण मास श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना, जलाभिषेक, व्रत और पूजन का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भोलेनाथ की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि, समाज में शांति तथा राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना करते हैं।

उर्मिला रमेश यादव ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा प्रदेश और जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण कायम रहे। उन्होंने सभी से श्रावण मास के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए सामाजिक सौहार्द, स्वच्छता और भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!