केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट, रक्तदान महाकुंभ में किया जनभागीदारी का आह्वान
रायपुर । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट एवं सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनसेवा तथा समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इससे पूर्व तोखन साहू रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान महाकुंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि “रक्तदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आवश्यकता के समय किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।”


उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने में ऐसे जनकल्याणकारी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री साहू ने इस प्रेरणादायी आयोजन के सफल संचालन के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की पूरी टीम, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
