शाला प्रबंधन समिति के गठन में शामिल हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बकरकुदा । सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बकरकुदा में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति गठन कार्यक्रम में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे शामिल हुए। इस अवसर पर 70 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति रही।

बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही बच्चों की शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं अच्छे व्यवहार को लेकर विशेष चर्चा हुई।

जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शाला प्रबंधन समिति को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं स्कूल की समुचित निगरानी पर भी विशेष ध्यान देना होगा, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके संस्कार, व्यवहार एवं दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दें और विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें।
कार्यक्रम में विद्यालय संचालक दिलीप भार्गव, प्राचार्य रामगुलाव राय, शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं 70 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
