“सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन”

0
IMG-20260808-WA1263(1)

बिलासपुर । सखी महिला समूह, एस.ई.सी.एल, नर्मदा क्लब, वसंत विहार द्वारा दिनांक 06 अगस्त 2026 को सावन पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समूह की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा गुलाबी रंग की साड़ी धारण कर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाकर पारंपरिक सौहार्द का परिचय दिया एवं सुहाग सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, साथ ही संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व समूह की सचिव श्रीमती खुशी क्षत्रिय , उप सचिव श्रीमती मोना कामले , कोषाध्यक्ष श्रीमती बिन्नी कुर्रे तथा सांस्कृतिक सचिव श्रीमती करुणा साहू द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!