मल्हार के भाजपाइयों ने डॉ. सनम जांगड़े का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

0
Screenshot_20260809_154813

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मल्हार। मल्हार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. सनम जांगड़े का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. सनम जांगड़े के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा लगातार मजबूत और सक्रिय हो रहा है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

NTPC World Environment Day

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में नेतृत्व की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मल्हार रंजीत सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी सहित मल्हार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सनम जांगड़े को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!