जयरामनगर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।

0
IMG-20260809-WA0671

297 मामलों में 1 लाख 94 हजार 620 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बिलासपुर टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक  डी एस चौहान के नेतृत्व में जयरामनगर स्टेशन में कल दिनांक 08 अगस्त 2026 को औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ शामिल थे। इस दौरान जयरामनगर स्टेशन एवं यहां से गुजरने वाली 26 गाड़ियों में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस अभियान में कुल 297 मामलों से 1 लाख 94 हजार 620 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए । जिसमें बिना टिकट के 245 मामले से 1,80,250 रुपए, अनियमित टिकट के 17 मामले से 10,670 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 35 मामले से 3,700 रुपए शामिल है |

NTPC World Environment Day

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!