अदाणी फाउंडेशन समर्थित मयूर क्लब के 14 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिल रहा प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी मंच
रायपुर । ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित खेल प्रोत्साहन गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मयूर क्लब, खम्हारिया के 14 खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों की संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव, क्लब, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

चयन प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालिका वर्ग से रुचिका, युक्ति, रेशमी और नेहा का चयन हुआ है। वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग में वसुंधरा और पायल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। इन खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं का यह प्रदर्शन खेलों में उनकी बढ़ती भागीदारी और क्षमता को दर्शाता है।

बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में भीमा, लक्की पाल और लोकेश वर्मा का चयन हुआ है, जबकि 17 वर्ष बालक वर्ग में जितेश वर्मा, अनुराग वर्मा, लोकेश पाल और विक्रम पाल ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। खिलाड़ियों का यह चयन बताता है कि नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खिलाड़ी भी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा मयूर क्लब के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को नियमित खेल प्रशिक्षण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इन प्रयासों का ही परिणाम है कि मयूर क्लब के खिलाड़ी लगातार जिला और संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रहे हैं।
मयूर क्लब के प्रशिक्षकों ने बताया कि चयनित खिलाड़ी लंबे समय से नियमित अभ्यास कर रहे थे और उनकी मेहनत अब सफलता के रूप में सामने आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। मयूर क्लब के खिलाड़ियों की सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान कर रही है। आने वाले समय में इन खिलाड़ियों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, जिससे क्षेत्र और संभाग का नाम और अधिक गौरवान्वित हो सके।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
