उर्मिला रमेश यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…

0
IMG-20260814-WA2238(1)

स्वतंत्रता दिवस पर एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मुंगेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति मुंगेली उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, स्वाभिमान और उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके त्याग और संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। देश की विकास यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

NTPC World Environment Day

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी से देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!