विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली—महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
हर माह मिल रही 1,000 रुपये की सहायता से महिलाएं पूरी कर रहीं बच्चों की पढ़ाई और घर की छोटी-छोटी जरूरतें
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की पात्र महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
जशपुर जिले के ग्राम देवगुड़ा निवासी परमिला प्रजापति भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही वे घर की छोटी-छोटी जरूरतों को भी इसी राशि से पूरा कर लेती हैं।

परमिला प्रजापति बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने खर्चों के संबंध में स्वयं निर्णय लेने का अवसर दिया है। अब वे अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर करती हैं। इससे न केवल परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार भी बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं में योगदान देने और घरेलू स्तर पर आर्थिक निर्णय लेने में भी सहयोग प्रदान कर रही है।
परमिला प्रजापति ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है।”
महतारी वंदन योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने के साथ उनके परिवारों की खुशहाली में भी योगदान दे रहा है। योजना के माध्यम से महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, पोषण तथा घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।
“बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान” की भावना के साथ यह योजना महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है। नियमित आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है। इससे महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के साथ आर्थिक रूप से भी अधिक सक्षम बन रही हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
