शिक्षा और साहित्य का गौरव सारंगढ़ की प्रियंका गोस्वामी होंगी गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित
रायपुर । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का मान बढ़ाते हुए शिक्षिका एवं साहित्यकार प्रियंका गोस्वामी का चयन प्रतिष्ठित गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 के लिए किया गया है। शिक्षा, साहित्य और नवाचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और निरंतर योगदान को देखते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन, रायपुर में राज्यपाल द्वारा उन्हें इस सर्वाेच्च सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

वर्ष 2025 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुकीं प्रियंका गोस्वामी ने न केवल कक्षा-शिक्षण में नवाचारों को अपनाया है, बल्कि साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने का काम भी किया है। दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाने से लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तक, उनकी भूमिका बेहद सराहनीय रही है।

उत्कृष्ट योगदान एवं प्रमुख पहल प्रियंका गोस्वामी विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल, कला, साहित्य, सांस्कृतिक गतिविधियों, डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ते हुए सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास कर प्रतिभा की पहचान की। इसी तरह विद्यालय में समयबद्धता और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का बीजारोपण किया।
हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता उचित अवसर देने कीशिक्षिका प्रियंका गोस्वामी का मानना है कि हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उसे सही समय पर पहचानकर उचित अवसर देने की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, स्थानीय साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
