तोखन साहू के प्रयास से ₹1.43 करोड़ की मंडी निधि से 9 गांवों को सामुदायिक भवनों की सौगात

0
IMG-20260327-WA1013

कुरदर (छुईया), लुफा, पिपरापारा, सरगोड़, धनरास, खैरा (डगनिया), सेंदरी, देवरी एवं गमजूपारा में होंगे विकास कार्य

बिलासपुर । केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से जिले के 9 गांवों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मंडी निधि से कुल ₹1 करोड़ 43 लाख 10 हजार की स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधा विकसित होगी।

मंडी बोर्ड की अनुमति के अनुसार कोटा विकासखंड के कुरदर (छुईया), लुफा, पिपर पारा, सरगोड़ एवं धनरास, बिल्हा विकासखंड के खैरा (डगनिया) एवं सेंदरी तथा तखतपुर विकासखंड के देवरी एवं गमजू में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।

NTPC World Environment Day

प्रत्येक सामुदायिक भवन के लिए ₹15.90 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। मंडी बोर्ड ने संबंधित मंडी समितियों को तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार निविदा कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इस विकास कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होंगे।

तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी पहल निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!