द्रोणाचार्य संगम-2026 में शामिल होंगे राज्यपाल रमेन डेका

0
IMG-20260905-WA1116

6 सितंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल वसंत विहार में होगा आयोजन, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की रहेगी मौजूदगी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 6 सितंबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे एसईसीएल वसंत विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित “द्रोणाचार्य संगम-2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सुबह 11:30 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल की सहभागिता को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं।

NTPC World Environment Day

“द्रोणाचार्य संगम-2026” के माध्यम से शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता प्रस्तावित है।

राज्यपाल रमेन डेका के बिलासपुर प्रवास और कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर शिक्षा जगत में भी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!