भारतीय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने मुंगेली में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की
मुंगेली । भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मुंगेली के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व प्राप्त होने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राकेश साहू ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा मोर्चा के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, समर्पण, सक्रियता एवं संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई मजबूती और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राकेश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं शानदार कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर युवा शक्ति को संगठन से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
देखिए आदेश 👇






The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
