पोला पर्व पर उर्मिला यादव ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
मुंगेली। पूर्व सभापति जिला पंचायत मुंगेली उर्मिला रमेश यादव ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं महत्वपूर्ण पर्व पोला के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि पोला पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। यह दिन खेती-किसानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पशुधन, विशेषकर बैलों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि किसान और पशुधन हमारी कृषि व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं।

उर्मिला यादव ने कहा कि पोला पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने कामना की कि पोला पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा किसानों के खेत-खलिहान अन्न-धन से भरें। उन्होंने सभी किसान भाइयों-बहनों और जिलेवासियों को पोला पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
