कोदवाबानी में फांसी के फंदे पर मिला युवक, मौत को लेकर उठे सवाल

0
88d7b8c1570d42197a36b69a85da4f2b1b57b0deaf9a9dc59a9ce93d63e14173.0

मुंगेली। लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवाबानी में शुक्रवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवकुमार ध्रुव (44) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार ध्रुव ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा मामले में हत्या की साजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह आशंका फिलहाल ग्रामीणों के संदेह और चर्चा तक सीमित है। पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NTPC World Environment Day

फिलहाल लालपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित परिस्थितियों की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!