बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस
3500 से अधिक रिफिल बुकिंग दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर, साईं प्रसाद और वर्तिका इंडेन से प्राथमिकता पर होम डिलीवरी
बिलासपुर । त्योहारों के मौसम में गैस सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बालाजी गैस कंपनी की 3500 से अधिक रिफिल बुकिंग शहर की दूसरी गैस एजेंसियों में ट्रांसफर कर दी हैं। इन बुकिंग पर अब संबंधित उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से रिफिल सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर मिल सके, इसके लिए साईं प्रसाद एवं वर्तिका इंडेन द्वारा बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं की बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। बुकिंग ट्रांसफर होने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति में सुविधा मिलने की बात कही गई है।

समय पर रिफिल उपलब्ध कराने की कवायद
त्योहारों के इस मौसम में घरेलू गैस की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए आईओसीएल की ओर से नियमित रिफिल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि सभी इंडेन उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर रिफिल सिलिंडर उपलब्ध हो।

इसके लिए शहर के सभी इंडेन वितरकों को नियमित रूप से रिफिल की आपूर्ति की जा रही है। विभाग के अनुसार वर्तमान में बिलासपुर शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों के स्टॉक में किसी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है।
पहले की तरह ही करें गैस की बुकिंग
खाद्य नियंत्रक अमृत कुनूर ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी में जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं, उन्हें गैस बुकिंग की प्रक्रिया में किसी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता पहले की तरह ही अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बुकिंग के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपभोक्ताओं को साईं प्रसाद अथवा वर्तिका इंडेन से होम डिलीवरी के माध्यम से रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
खाद्य विभाग और आईओसीएल की लगातार निगरानी
खाद्य नियंत्रक ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। खाद्य विभाग एवं आईओसीएल की टीम पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही है।
त्योहारों के दौरान गैस सिलिंडर की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए वितरकों के स्तर पर भी निगरानी रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद डिलीवरी का इंतजार
बालाजी गैस कंपनी के 3500 से अधिक रिफिल बुकिंग दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर किए जाने से संबंधित उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। अब बुकिंग के अनुसार साईं प्रसाद एवं वर्तिका इंडेन के माध्यम से सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। विभाग और आईओसीएल की निगरानी के बीच व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
