सेवा की कहानी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

0
IMG-20260924-WA1273

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरिया में 13 वरिष्ठ नागरिकों को कपड़े और फल भेंट किए गए

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरिया जिले के धौराटिकरा, बैकुंठपुर स्थित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभियान की 25वीं सेवा गतिविधि के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया और उनका कुशलक्षेम जाना गया।

NTPC World Environment Day

वृद्धाश्रम में आठ महिलाएं और पांच पुरुष सहित कुल 13 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। कार्यक्रम में सभी को एक-एक सेट कपड़े और फल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह अवसर सेवा संकल्प अभियान के संदेश को सामने लाया।

कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, श्री कृष्णबिहारी जायसवाल, श्री कपिल जायसवाल, श्री तीरथ राजवाड़े तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!