बस्तर दशहरा के आमंत्रण के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल व सांसद महेश कश्यप

0
Screenshot_20260928_215721

विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के साक्षी बनने राष्ट्रपति को न्योता, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

नई दिल्ली: विश्वप्रसिद्ध एवं सबसे लंबे समय तक चलने वाले ऐतिहासिक ‘बस्तर दशहरा’ की तैयारियां इन दिनों बस्तर अंचल में जोरों-शोरों पर हैं। इसी क्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आत्मीय भेंट कर उन्हें बस्तर दशहरा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव एस. भारतीदासन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदया को बस्तर दशहरा की अनूठी एवं समृद्ध परंपराओं, जनजातीय संस्कृति, लोकआस्था तथा इस ऐतिहासिक आयोजन के वैश्विक सांस्कृतिक महत्व से विस्तारपूर्वक अवगत कराया और समारोह में शामिल होने का औपचारिक न्योता सौंपा।

NTPC World Environment Day

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए इस आत्मीय आमंत्रण पर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विश्वप्रसिद्ध आयोजन का साक्षी बनने हेतु “जरूर प्रयास करेंगी।”

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, अटूट लोकआस्था और सदियों पुरानी जीवंत परंपराओं का एक अद्वितीय उत्सव है। इसकी विशिष्ट मान्यताएं, देवी-देवताओं का अनोखा समागम और 75 दिनों तक चलने वाला भव्य स्वरूप इसे पूरे देश एवं दुनिया में एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी बस्तर दशहरा महोत्सव को अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं परंपरागत उल्लास के साथ आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!