काशी विद्वत परिषद की नवागढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रथम बैठक संपन्न

0
IMG-20261003-WA1021

धर्म, संस्कार और समाजहित पर हुआ मंथन, प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी गठित

रिपोर्टर विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

नवागढ़। नगर के शमी गणेश मंदिर प्रांगण में काशी विद्वत परिषद की नवागढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रथम बैठक धार्मिक उत्साह और वैदिक परंपराओं के बीच भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ हर-हर महादेव और जय-जय परशुराम के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर काशी विद्वत परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी तथा केदार क्षेत्र मदकुद्वीप के संत श्री रामरूप दास महात्यागी महाराज का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम एवं शमी गणेश जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात नवागढ़ ब्लॉक, नगर तथा आसपास के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे विप्रजनों, विद्वानों और कर्मकांडी पंडितों का पुष्पमाला, चंदन एवं इत्र लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। जिले में धर्म एवं सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक की प्रस्तावना एवं उद्देश्य पर पंडित योगेश शर्मा ने विस्तार से प्रकाश डाला।

NTPC World Environment Day

धर्म और संस्कारों से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर

बैठक के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी ने काशी विद्वत परिषद के मूल उद्देश्यों, कार्यपद्धति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए माताओं-बहनों और बच्चों को वैचारिक रूप से जोड़ना आवश्यक है। बच्चों और युवाओं में बचपन से ही धर्म, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और अपने मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने समाजहित एवं धर्महित के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का आह्वान किया। बैठक में परिषद के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को संगठित रूप से संचालित करने और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

संत रामरूप दास महाराज ने दी धार्मिक परंपराओं की जानकारी

मदकुद्वीप के संत श्री रामरूप दास महात्यागी महाराज ने दैनिक जीवन में धार्मिक आचरण एवं वैदिक परंपराओं के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने तिलक, जनेऊ, शिखा, ब्रह्मचर्य पालन, संध्या वंदन तथा नियमित पूजा-पद्धतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धार्मिक परंपराओं के पालन के साथ संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में दैनिक पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले मंत्रों, कुलदेवता की पूजा-पद्धति, शिखा बांधने की सही विधि तथा जनेऊ धारण करने के नियमों को लेकर आगामी समय में विशेष कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही आगामी जिला पदाधिकारी बैठक को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

नवागढ़ ब्लॉक के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और परिषद की गतिविधियों को ब्लॉक स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से नवागढ़ ब्लॉक के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदेश प्रमुख पंडित आशीष तिवारी ने रमाकांत मिश्रा, प्रमोद पांडे, हनुमान प्रसाद तिवारी, सुधीर शर्मा, पुष्कर पांडे, विजय पांडे, मनीष चौबे, तरुण शर्मा, शिवनारायण पाठक, रवींद्र शर्मा, पूर्णानंद तिवारी, डॉ. नरेंद्र चौबे, युगल किशोर तिवारी एवं मनोज पांडेय को विभिन्न संगठनात्मक दायित्व सौंपे।

वहीं नवागढ़ विकासखंड युवा परिषद के गठन के साथ युवाओं को भी संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गई। जिला मीडिया प्रभारी के रूप में तरुण शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक युवा परिषद में अभिषेक तिवारी, अथर्व शर्मा, संकल्प शुक्ला, प्रवीण तिवारी, कौशलेन्द्र तिवारी, राहुल पांडे, देवेंद्र पांडे, देवेंद्र तिवारी, कौशलेंद्र तिवारी एवं वासु पांडे सहित अन्य युवाओं को नियुक्त किया गया।

धार्मिक कार्यशालाओं के माध्यम से बढ़ेगी जागरूकता

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि धार्मिक एवं वैदिक परंपराओं से संबंधित व्यावहारिक जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए समय-समय पर धार्मिक कार्यशालाओं, वैचारिक बैठकों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहकर समाज में संस्कार, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

बड़ी संख्या में विप्रजन हुए शामिल

इस अवसर पर राजेश धर दीवान, हनुमान प्रसाद तिवारी, पुष्कर पांडेय, विजय कुमार पांडेय, डॉ. नरेंद्र कुमार चौबे, शिवनारायण पाठक, अथर्व शर्मा, सुमित शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, रवींद्र शर्मा, संजय तिवारी, राहुल पांडेय, तरुण शर्मा, मनहरण तिवारी, शिवप्रसाद शर्मा, अभिषेक शर्मा, हेमकांत शर्मा, कौशलेन्द्र तिवारी, अमित तिवारी, संजय पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, मनीष मिश्रा, नंदकिशोर पांडेय, मनीशंकर दीवान, दीपक पांडेय, धनंजय शर्मा, शशि कुमार तिवारी, आर.के. तिवारी, पंडित भेषज शुक्ला, पंडित दीपक तिवारी, मनीष चौबे, वासु पांडेय, देवेंद्र तिवारी, अभिषेक तिवारी, राजकुमार मिश्र, अखिलेश तिवारी, पूर्णानंद तिवारी, प्रवीण कुमार तिवारी, अंकुश तिवारी, अजय तिवारी, महेश प्रसाद शर्मा, विमल चतुर्वेदी, पंडित मनोज पांडेय, विवेक कुमार शुक्ला एवं गगन गिरी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रमोद गौरहा ने आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!