समान नागरिक संहिता पर सुझाव और विचार साझा करेंगे संभाग के प्रतिनिधि

0
image_search_1791268248783

यूसीसी पर सरगुजा संभाग में होगा विचार-विमर्श, 8 अक्टूबर को अम्बिकापुर में बैठक

बैठक के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु अपर कलेक्टर होंगे नोडल अधिकारी

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद और सुझाव प्राप्त करने के लिए सरगुजा संभाग में दो दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। समान नागरिक संहिता समिति के सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संभाग स्तरीय बैठक 8 अक्टूबर को अम्बिकापुर तथा 9 अक्टूबर को जशपुर में आयोजित होगी।

NTPC World Environment Day

अम्बिकापुर में 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में बैठक होगी। इसमें सरगुजा संभाग के सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), सूरजपुर एवं कोरिया जिले के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसी क्रम में 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जशपुर में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जशपुर जिले के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने संभाग के सभी संबंधित जिलों के राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित नागरिकों, विशिष्ट एवं गणमान्य नागरिकों तथा निगम, मंडल और आयोग के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का अनुरोध किया है।

संभागायुक्त ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को बैठक के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

समान नागरिक संहिता के विषय पर आयोजित यह संवाद विभिन्न वर्गों की सहभागिता और विचार-विमर्श के माध्यम से व्यापक सुझावों को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

नोडल एवं सहायक नोडल नियुक्त-

बैठक के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आदेश जारी कर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अनुसार अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय कुमार खेस्स नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री बन सिंह नेताम सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!