NTPC World Environment Day

निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने दक्षिण इडली सेंटर, कामाख्या भोजनालय, 3 पान दुकानों, फल ठेला दुकानों द्वारा दुकानों की गन्दगी नाली में बहाये जाने पर कुल 5700 रूपये का किया जुर्माना

0
IMG-20251210-WA0676.jpg

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये गए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही मिलने और नगर निगम जोन 5 अंतर्गत पण्डित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 के क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण इडली और कामाख्या भोजनालय द्वारा दुकानों की गन्दगी नाले में बहाये जाने पर और पान और फल दुकानों में गंदगी पाए जाने पर कुल 5700 रूपये का जुर्माना स्थल पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में वसूला गया. इसमें कामाख्या भोजनालय पर 2000 रूपये, दक्षिण इडली सेंटर पर 1000 रूपये, 3 पान दुकानों पर 1500 रूपये और फल ठेला दुकानों पर 1200 रूपये इस प्रकार कुल 5700 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किया गया और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!