नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त दुष्यंत गौतम को उनके नवीन दायित्व के लिए अपनी आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि इन सभी नवनियुक्त राज्यपालों का लंबा सार्वजनिक जीवन, समृद्ध राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव और उनका कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को एक नई गति प्रदान करेगा। साथ ही, इससे उन राज्यों में सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के अत्यंत सफल, यशस्वी एवं गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना की है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
