राज्यपाल रमेन डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

0
IMG-20261014-WA0721

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की। ऑटिज्म से प्रभावित आकांक्षा लायंस इंस्टिटयूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट रायपुर के इस 22 वर्षीय मेधावी छात्र ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। राज्यपाल ने इभानन साहू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की भरपूर सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की पहल की।

अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण

राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर कहा कि इभानन साहू की यह सफलता उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का एक अत्यंत प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी यह शानदार सफलता न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इसके साथ ही, राज्यपाल ने आकांक्षा लायंस इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट रायपुर द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, देखभाल एवं उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। संस्था के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 नए कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

इस गरिमापूर्ण मुलाकात के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन धबलिया, निदेशक डॉ. साधना नायक, प्राचार्य प्रतिष्ठा शुक्ला, एच.एफ.ओ. नित्यानंद जैसवाल, स्वर्ण पदक विजेता इभानन की माता तेजश्री साहू सहित संस्था के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!