जिला स्तरीय राज्योत्सव में युवा अधिवक्ता सूरज शर्मा सम्मानित

0
IMG-20261103-WA1206

विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए मिला सम्मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

मुंगेली। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के युवा अधिवक्ता सूरज शर्मा को कानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया। शहीद वीर धनंजय सिंह स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विधिक जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और सार्वजनिक मंचों पर प्रभावशाली संचालन के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

सूरज शर्मा वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने विधि के क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और जनसामान्य को कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचलों सहित स्कूलों और महाविद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को कानून संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

NTPC World Environment Day

विधिक जागरूकता के साथ मंच संचालन में भी पहचान

विधि के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के साथ सूरज शर्मा अपनी उत्कृष्ट मंच संचालन प्रतिभा के लिए भी जिले में विशेष पहचान रखते हैं। जिले के प्रमुख शासकीय कार्यक्रमों में वे प्रभावशाली एवं कुशल मंच संचालन करते रहे हैं। उनकी सार्वजनिक अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता ने उन्हें एक बहुआयामी युवा व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

सूरज शर्मा पूर्व में भारत की संसद में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम सहित अनेक राष्ट्रीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। उनकी यह उपलब्धियां विधिक क्षेत्र के साथ-साथ युवाओं के नेतृत्व, संवाद और सार्वजनिक सहभागिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दी बधाई

सूरज शर्मा को जिला स्तरीय राज्योत्सव में सम्मानित किए जाने पर मुंगेली विधायक, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान सूरज शर्मा के व्यक्तिगत प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना के साथ ही जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि से विधिक जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और युवा नेतृत्व को नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!