ग्राम सोनतरा में 43.44 लाख रुपए की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, भूमि पूजन संपन्न।
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद राय
अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर की पहल से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजनों के लिए उपलब्ध होगा स्थायी भवन

खरोरा-तिल्दा। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सोनतरा में 43.44 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। अदाणी फाउंडेशन के सौजन्य से प्रस्तावित इस भवन का भूमि पूजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। भवन निर्माण की पहल से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वेदराम मनहरे उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनतरा की सरपंच श्रीमती सुनंदा समीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री समीर वर्मा, अदाणी पॉवर की ओर से श्री नटवर सिंह, श्री चन्द्रप्रकाश एवं श्री शफी अहमद मिर्जा विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री राजीव रंजन सहित अन्य सदस्य, ग्राम पंचायत के पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। अतिथियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगी स्थायी जगह
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि 43.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन ग्राम सोनतरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। अभी ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता महसूस होती रही है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद गांव में विवाह एवं पारिवारिक समारोहों, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों, शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास में ऐसी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामुदायिक भवन केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों को एक मंच पर जोड़ने और आपसी सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों पर भी अदाणी फाउंडेशन की पहल
अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए ग्राम ताराशिव में 282 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरण की शुरुआत भी की गई है। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को राहत पहुंचाना और उनके प्रति सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
अदाणी फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों को ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार, जरूरतमंदों की सहायता और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। ग्राम सोनतरा में सामुदायिक भवन का निर्माण और ग्राम ताराशिव में बुजुर्गों के लिए कंबल वितरण जैसे प्रयास ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में योगदान देंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
