मुख्यमंत्री के आगमन पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने किया विरोध, डिंडोरी काला शर्ट पहनकर ज्ञापन लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

0
IMG-20261113-WA0753



मुंगेली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली जिला प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराने की तैयारी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नागेश गुप्ता के नेतृत्व में दोनों संगठनों की टीम मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंची। युवा कार्यकर्ता डिंडोरी काला शर्ट पहनकर हाथों में ज्ञापन लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियां की गई थीं, वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का डिंडोरी काला शर्ट पहनकर पहुंचना भी चर्चा का विषय रहा। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मंशा जताई।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नागेश गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। एक ओर मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने ग्राम कंतेली पहुंचे थे, तो दूसरी ओर विपक्षी युवा संगठनों ने विरोध के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ युवा संगठनों का यह विरोध भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!