धोबी समाज में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, कल 15 नवंबर को जांजगीर में जुटेंगे प्रदेश भर के समाज प्रमुख, एक समाज एक संगठन और एक प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर होगा मंथन

0
IMG-20261114-WA0971

मुंगेली । छत्तीसगढ़ में धोबी समाज को एकजूट कर प्रदेश स्तर पर एक संगठन और एक नेतृत्व स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। अलग-अलग फिरको और संगठनों में बटे समाज को एक साझा मंच पर लाने तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 नवंबर रविवार को जांजगीर में समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक रखा गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के पांचों संभाग एवं 33 जिलो से सभी फिरको के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का सबसे अहम एजेंडा एक समाज एक संगठन और एक प्रदेश अध्यक्ष की व्यवस्था स्थापित करने पर व्यापक विचार विमर्श करना है।


प्रदेश स्तरीय यह बैठक सुबह 11 बजे से जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर स्थित डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पेंड्री में होगी। इसमें प्रदेश भर के समाज प्रमुखो और अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियो की सहभागिता रहेगी। बैठक में समाज की वर्तमान संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा के साथ आपसी मतभेदों को दूर कर एक सर्वमान्य नेतृत्व व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की जाएगी। वही समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए आगे की कार्य योजना भी तैयार की जाएगी।


बलौदाबाजार की बैठक में बनी थी सहमति : विदित हो कि पूर्व में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक भवन में आयोजित समाज की बैठक में प्रदेश स्तर पर एक संगठन और एक प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा करने आगामी बैठक जांजगीर चांपा जिला में करने का निर्णय लिए गया था। इसी निर्णय को आगे बढ़ाते हुए उसे अमलीजामा पहनाने के लिए 15 नवंबर को जांजगीर में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी फिरको के पदाधिकारियो के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर संगठन की भावी रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा होगी।

एक नेतृत्व एक पहचान और मजबूत संगठन पर रहेगा जोर: बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल संगठन बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज को एक मजबूत पहचान दिलाने के साथ प्रदेश स्तर पर प्रभावी नेतृत्व व्यवस्था विकसित करना भी है। अलग-अलग संगठनों में बटे होने के कारण समाज की सामूहिक ताकत और एकजुट आवाज को मजबूत करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जारी है। ऐसे में एक प्रदेश अध्यक्ष और एक संगठन की परिकल्पना को साकार करने के लिए नेतृत्व चयन संगठनात्मक ढांचा और आपसी समन्वय और भविष्य की रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मंथन किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों और फिरको की सहभागिता तथा आपसी सहमति से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। अब निगाहें 15 नवंबर को जांजगीर के पेंड्री में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी है। प्रदेश भर के समाज प्रमुखों की मौजूदगी में होने वाला यह मंथन धोबी समाज के संगठनात्मक भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है। मुंगेली जिले से भी समाज प्रमुख करेंगे इस बैठक में शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रदेश मिडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!