सिलदहा में महात्मा गांधी की पूजा-अर्चना कर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा का लिया संकल्प, ग्रामीणों के बीच अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
सिलदहा। मंडल कांग्रेस कमेटी सिलदहा द्वारा शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को बाजार चौक सिलदहा में मंडल स्तरीय ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश पर्यवेक्षक हितेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रभारी युगल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मीरी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। इसकी सुरक्षा और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए आम नागरिकों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा आम जनता के बीच इसके उद्देश्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

