पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव ने इंदिरा गांधी को किया नमन

0
Screenshot_2026_1119_145015

मुंगेली। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक रहा है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा एवं राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!