फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सभापति गौरी सोनकर ने संभाली कमान

0
IMG-20260210-WA0590.jpg

वार्ड 22 में घर-घर पहुंचकर नागरिकों व बच्चों को स्वयं पिलाई दवा

मुंगेली। नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 22 में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने नगर पालिका परिषद की सभापति गौरी श्रवण सोनकर स्वयं मैदान में उतरीं। उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर अभियान की निगरानी की और लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।

सभापति सोनकर ने अभियान के दौरान नागरिकों और बच्चों को अपने हाथों से फाइलेरिया की दवा पिलाई। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक जानलेवा बीमारी भले न हो, लेकिन समय पर इलाज और दवा नहीं लेने पर यह व्यक्ति को जीवनभर के लिए अपंग बना सकती है। ऐसे में शासन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

अफवाहों से दूर रहकर दवा लेने की अपील

उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दी जा रही दवा पूरी तरह सुरक्षित है, इसे लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वयं तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य पिलाएं।

स्वास्थ्य अमले ने संभाला मोर्चा

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला, मितानिन कार्यकर्ता और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने घर-घर जाकर दवा वितरण किया और लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, कारण व बचाव के उपायों की जानकारी दी।

नगर में चल रहे इस अभियान को लेकर नागरिकों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर दवा सेवन कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!