तात्यापारा हनुमान मंदिर में कल होगा सामूहिक लघु रुद्राभिषेक

0
IMG-20260214-WA0993.jpg

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर । राजधानी के ऐतिहासिक तात्यापारा क्षेत्र स्थित 1100 वर्ष प्राचीन दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष भी आध्यात्मिक भव्यता और वैदिक परंपरा के साथ मनाया जायेगा। मंदिर समिति द्वारा कल 15 फरवरी रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक विशेष ‘सामूहिक लघु रुद्राभिषेक’ का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें तीस जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य एक साथ बैठकर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अभिषेक करेंगे। यह आयोजन पिछले लगभग पच्चीस वर्षों से निरंतर परंपरा के रूप में संपन्न होता आ रहा है। इस वर्ष भी उसी श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर किया गया लघुरुद्राभिषेक भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय होता है। इससे साधकों को मनोकामना सिद्धि एवं पारिवारिक सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। समिति का उद्देश्य है कि अधिकाधिक श्रद्धालु इस सामूहिक अनुष्ठान से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें। यह आयोजन मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप राजिमवाले , उपाध्यक्ष दीपक किरवईवाले , सचिव अनिल गनोदवाले , सह-सचिव सौरभ देव , कोषाध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले , प्रमुख सलाहकार मिलिंद शेष , महिला प्रमुख सुरेखा हिशीकर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा। वहीं अनुष्ठान का संचालन एवं प्रबंधन मंदिर के मुख्य पुजारी संदीप देशपांडे द्वारा ग्यारह पंडितों के साथ मिलकर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!