महाशिवरात्रि पर अशोक चंद्राकर ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ…

बोले— शिव कृपा से जीवन में आए सुख, शांति और समृद्धि

मुंगेली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बजरंग ट्रेडर्स मुंगेली के संचालक एवं पूर्व जनपद सदस्य ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का महापर्व है।
अशोक चंद्राकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करे।


उन्होंने आगे कहा कि महाशिवरात्रि हमें सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने तथा धर्म और संस्कारों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया।


The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



