सिम्स अस्पताल से लगातार हो रही मोटरसायकल चोरी का खुलासा पाँच चोरी की मोटरसाय कल जप्त, खरीददार गिरफ्तार, दो अपचारी बालकों पर कार्यवाही

0
IMG-20260214-WA1176.jpg

बिलासपुर । थाना क्षेत्रांतर्गत परिसर से लगातार हो रही मोटरसायकल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पाँच चोरी की मोटरसायकल जप्त करते हुए एक खरीददार को गिरफ्तार किया है, वहीं दो अपचारी बालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार मोटरसायकल चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की सतत पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में 27 जनवरी 2026 को के सामने वाहन चेकिंग के दौरान दो अपचारी बालक एक एक्टिवा वाहन क्रमांक CG12-AJ-5669 को शराब के नशे में चलाते पाए गए। सशक्त एप के माध्यम से वाहन की जांच करने पर उक्त एक्टिवा थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 48/26 में चोरी की होना पाई गई।

NTPC World Environment Day

इसके बाद संयुक्त टीम (थाना सिटी कोतवाली, थाना सरकंडा एवं एसीसीयू) द्वारा दोनों अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने सिम्स अस्पताल परिसर से विभिन्न मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई चोरी की वारदातें—

  • एक्टिवा – CG12-AJ-5669
  • पल्सर – CG10-AB-4435
  • एचएफ डीलक्स – CG10-AG-3732
  • हीरो होंडा पैशन प्रो – CG10-EK-3906
  • एक काले रंग की एक्टिवा (बिना नंबर)

पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी की गई हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसायकल को आरोपियों ने (37 वर्ष), निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई सरकंडा को मात्र 2000 रुपये में बेचा था। पुलिस ने खरीददार के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अतिरिक्त आरोपियों ने नांदघाट, दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से भी एक काले रंग की एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सभी पाँच मोटरसायकल जप्त कर ली गई हैं। दोनों अपचारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर वाहन पार्क करते समय उचित सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिटी कोतवाली पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!