सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती अण्डेबाजों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही, छह आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को परेशान करने वाले अण्डेबाजों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए सभी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने, लड़ाई-झगड़े पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा कर राहगीरों को परेशान करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।


टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं बारीकी से निगरानी करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सगर सिंह, रजत दुबे, रितिक दुबे, इरफान खान उर्फ बघीरा, मनोज पटेल एवं राज लाल सिंह शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में शांति भंग करने एवं अण्डेबाजी में संलिप्त पाए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



