जोंधरा पीएचसी में डॉक्टरों की लापरवाही उजागरनेत्र सहायक के भरोसे चल रहा अस्पताल, ग्रामीणों में आक्रोश

0
Screenshot_20260215_083159

पचपेड़ी। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत स्थित में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही सामने आने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पदस्थ डॉक्टर नियमित समय से पहले ही स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर चले जाते हैं, जिसके चलते इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की बजाय केवल नेत्र सहायक के भरोसे संचालित हो रहा है। डॉक्टरों के समय से पहले चले जाने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार बिना उपचार के ही वापस लौटना मजबूरी बन गई है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार डॉक्टर निजी कार्यों एवं विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए समय से पहले अस्पताल छोड़ देते हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर अनदेखी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जब संबंधित डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहराते नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसी तरह लापरवाही जारी रही, तो ग्रामीणों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जोंधरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधारने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!