अंतरराज्यीय लूट गैंग पर बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार, महालक्ष्मी ज्वेलर्स कांड का खुलासा

0
IMG-20260223-WA0806

बिलासपुर। जिले में ज्वेलरी कारोबारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हथियार के बल पर महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर प्राणघातक हमला कर करोड़ों की ज्वेलरी व नकदी लूट ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत लूटा गया मशरूका बरामद कर लिया है।

घटना 17 फरवरी 2026 की रात की है, जब ज्वेलरी कारोबारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने कार को टक्कर मारकर रोका, फिर देशी कट्टा दिखाकर कट्टे की बट व हथौड़ी से गंभीर हमला किया और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा कार लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और विशेष टीमों का गठन कर तकनीकी व स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले से ही हत्या व लूट की साजिश रच रहा था। आरोपियों ने पूर्व में भी सब्जी व जमीन कारोबारी तथा होटल कारोबारी को निशाना बनाने का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल के तकनीकी विश्लेषण और लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिले में घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.33 लाख रुपये नकद, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार चाकू, मोबाइल फोन और तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। मामले में थाना सरकंडा में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना जारी है। इस सफल कार्रवाई के लिए रेंज के पुलिस अधिकारियों व टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना व नगद इनाम की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!