व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका — स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

0
IMG-20260227-WA0650

पी.जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन का दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री ने डिप्लोमा प्राप्त चिकित्सकों को प्रदान किए प्रमाणपत्र

रायपुर । राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में द्वारा संचालित पी.जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन पाठ्यक्रम का दीक्षांत समारोह गुरुवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने डिप्लोमा पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले चिकित्सकों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

फैमिली मेडिसिन से मजबूत होगी प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि फैमिली मेडिसिन आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है। यह पाठ्यक्रम चिकित्सकों को केवल रोग उपचार तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें मरीज और उसके परिवार की संपूर्ण स्वास्थ्य आवश्यकताओं को समझने और समाधान देने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि यह व्यावहारिक प्रशिक्षण डॉक्टरों को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाता है, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होती हैं।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस डिप्लोमा कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित चिकित्सक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इससे न केवल ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

सेवा भावना और समर्पण की पहचान है यह डिप्लोमा

उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा प्रदान किया गया यह प्रशिक्षण चिकित्सकीय गुणवत्ता और नैतिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

चिकित्सकों को दी हार्दिक बधाई

समारोह के दौरान डिप्लोमा प्राप्त करने वाले सभी चिकित्सकों को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी चिकित्सक अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग जनसेवा में करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, डिप्लोमा प्राप्त चिकित्सक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।


Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!