‘रायपुर चलो’ के नारे के साथ कांग्रेस का विधानसभा घेराव, मुंगेली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन, जन मुद्दों को लेकर घेराव
मुंगेली/रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत ‘रायपुर चलो’ के नारों के साथ मुंगेली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था रायपुर के लिए रवाना हुआ। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले।
इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवा दल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, राजेश छेदईया, देवेंद्र वैष्णव, आरिफ खोखर, जलेश यादव, आनंद सोनी, नीरज यादव, नौशाद खान, जय सोनी, काकू पठान, प्रियांशु दुबे, वैभव ताम्रकार, ललित सोनी, निधि पौराणिक, वैशाली सोनी, बलराम यादव, मुमताज अली, मुकेश यादव, आकाश सोनकर और राजेश गंधर्व सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा, “प्रदेश में आम जनता से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुंगेली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएंगे और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में हैं और यह घेराव कार्यक्रम जनहित के मुद्दों को लेकर एक मजबूत संदेश देगा।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा घेराव के माध्यम से प्रदेश की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




