आचार निर्माण प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, 200 प्रतिभागियों को किट वितरण

0
IMG-20260318-WA0756

कसईपाली में रोजगारमूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम, वन विभाग की पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

कसईपाली । ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम कसईपाली में एक दिवसीय “रोजगारमूलक प्रशिक्षण एवं किट वितरण” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आचार निर्माण एवं विपणन की बारीकियां सीखीं।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री भुवनपाल सिंह रहे। वहीं सरपंच श्री शिवलाल कंवर (देवरी), श्री ललितेश प्रताप (कसईपाली), परिक्षेत्र अधिकारी श्री अशोक कुमार माननेवर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री संतोष कुमार रात्रे एवं परिसर रक्षक श्री रज्जन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

आचार निर्माण से लेकर मार्केटिंग तक का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का मुख्य विषय “आचार निर्माण एवं विपणन” रहा। इसमें प्रतिभागियों को पांच प्रकार के आचार बनाने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग, बाजार में बिक्री के तरीके और उचित मूल्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

NTPC World Environment Day

200 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण का लाभ

ग्राम पंचायत कसईपाली, देवरी और दीपका से करीब 200 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे घर स्तर पर आचार निर्माण शुरू कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

वन विभाग की विशेष पहल

कटघोरा वनमंडल द्वारा यह कार्यक्रम विश्व वानिकी दिवस (21 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा है। डीएफओ श्री कुमार निशांत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जंगल और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा वन संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

आजीविका बढ़ाने का प्रयास जारी

वन विभाग द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!