24 घंटे में 12 बदमाश गिरफ्तार, चाकू-तलवार के साथ दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

0
IMG-20260317-WA1121

तीन अलग-अलग घटनाओं में कार्रवाई, मौदहापारा में चाकूबाजी, मंदिर के पास पत्थरबाजी और सड़क पर हथियार लहराते पकड़े गए आरोपी

रायपुर। राजधानी में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एसीसीयू और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल आरोपियों को दबोचा।

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, 4 आरोपी गिरफ्तार

मौदहापारा के तालाब पार बीटीएस चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया। घटना में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, अभय रक्सेल और लोकेश रक्सेल को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार हथियार जब्त किए।

मंदिर क्षेत्र में पत्थरबाजी से फैली दहशत

पहली घटना के बाद मरही माता मंदिर क्षेत्र में कुछ युवकों ने समूह बनाकर गाली-गलौज और पत्थरबाजी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आमिर अहमद, मोह. अनस खान, मोह. मुशीर खान, अब्दुल समीर, मोह. फाजिल और शेख सिकंदर को गिरफ्तार किया।

NTPC World Environment Day

सड़क पर तलवार लहराते मिले युवक

डेंटल कॉलेज चौक के पास कुछ युवक खुलेआम तलवार लहराते हुए आम लोगों को डराते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर लोकेश रक्सेल, मयंक सोनी और पिंटू ठाकुर को पकड़ लिया।

दर्जनभर हथियार जब्त

तीनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से चाकू, तलवार सहित करीब दर्जनभर धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में गुंडागर्दी, मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!