सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति ने श्रीमद भागवत कथा में लिया आध्यात्मिक आनंद

0
IMG-20260405-WA0443

तखतपुर । ग्राम जुनापारा निवासी एवं समिति के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश जायसवाल के परिवार में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कथा का रसपान किया। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र एवं उपदेशों को सुनकर युवाओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की। श्री मद भागवत महापुराण बाल व्यास श्री नितेश कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृंदावन (मथुरा) द्वारा बहुत ही सरल और सहज स्पष्ट भाव से श्री कृष्ण बाल लीला का वर्णन किया जा रहा है। सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में संस्कार, सेवा भावना एवं सामाजिक एकता का विकास होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मनोज कश्यप,घनश्याम श्रीवास,संदीप यादव, रमेश साहू,दुर्गेश साहू आकाश यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!