भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, नितेश भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं
संगठन की विचारधारा और सेवा भावना को बताया प्रेरणा, कार्यकर्ताओं ने लिया मजबूती का संकल्प
मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के सिद्धांतों और उपलब्धियों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा।
इसी क्रम में भाजपा मुंगेली ग्रामीण के महामंत्री इंजी. नितेश भारद्वाज ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण की विचारधारा है, जो देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं, जो निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य करते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भाजपा निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया और आगामी समय में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। स्थापना दिवस के मौके पर पूरे जिले में उत्सव जैसा वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




