किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल: नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने शुरू कराया टीकाकरण अभियान

0
IMG-20260405-WA1143


14-15 वर्ष की बेटियों को कैंसर से बचाव हेतु टीका लगाने की अपील, सरकारी व्यवस्था में निःशुल्क उपलब्ध

मुंगेली जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गिरीश कुर्रे, वैरिफायर दुर्गा शंकर तिवारी एवं वैक्सीनेटर हीरामनी भगत व कुमोदनी मिश्रा की उपस्थिति में यह अभियान प्रारंभ हुआ।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्वयं अपने बच्चों को टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की और समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु की बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों में इस टीके की कीमत लगभग 4 से 5 हजार रुपये तक होती है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका निःशुल्क या बेहद कम लागत में उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 10 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। आने वाले दिनों में इसे और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने बच्चों के बेहतर व सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!